Breaking News

सूरजपुर@पंचायत उप निर्वाचन और नगर पंचायत चुनाव की तैयारी तेज,सूरजपुर में मतदाता नामावली प्रकाशित,20 अप्रैल तक दावा-आपत्ति

Share

मतदाता सूची तैयार, अब सुधार का मौका
सूरजपुर,15 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
सूरजपुर जिले में पंचायत उप निर्वाचन और नगर पंचायत शिवनंदनपुर आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों और नगर पंचायत की मतदाता नामावली तैयार कर प्रकाशित कर दी गई है, अब नागरिकों को अपने नाम,संशोधन और आपत्तियों के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने का अवसर दिया गया है, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा के बाद प्राप्त दावे-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
47 ग्राम पंचायतों की मतदाता नामावली तैयार
पंचायत उप निर्वाचन के तहत सूरजपुर जिले की 6 जनपद पंचायतों की कुल 47 ग्राम पंचायतों की वार्डवार मतदाता नामावली तैयार कर ली गई है। यह नामावली 01 अप्रैल 2026 की स्थिति के आधार पर तैयार की गई है और आम नागरिकों के निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है।
इनमें शामिल
प्रमुख जनपद पंचायतें

सूरजपुर – 15 ग्राम पंचायतें
रामानुजनगर – 15 ग्राम पंचायतें
प्रेमनगर – 1 ग्राम पंचायत
ओड़गी – 4 ग्राम पंचायतें
भैयाथान – 6 ग्राम पंचायतें

प्रतापुर – 6 ग्राम पंचायतें इन पंचायतों के अंतर्गत आने वाले वार्डों की मतदाता सूची संबंधित ग्राम पंचायत भवनों में उपलब्ध कराई गई है।
दावे-आपत्ति की प्रक्रिया
20 अप्रैल तक का समय- मतदाता नामावली में नाम जोड़ने, संशोधन या आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, आवेदन की अवधिः 13 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 (दोपहर 3 बजे तक), आवेदन स्थलः संबंधित ग्राम पंचायत भवन, आवेदन प्राधिकृत अधिकारी/कर्मचारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा इसके बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
नाम जोड़ने के लिए अतिरिक्त अवसर- मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए नागरिकों को अतिरिक्त समय भी दिया गया है।
आवेदन प्रारूप : फॉर्म क-1 अंतिम तिथिः 24 अप्रैल 2026 संबंधित पंजीयन अधिकारी के समक्ष आवेदन करना होगा
समय पर सुधार से ही मजबूत होगा लोकतंत्र- सूरजपुर जिले में पंचायत और नगर पंचायत चुनाव की प्रक्रिया अब निर्णायक चरण में पहुंच रही है, मतदाता सूची का सही और त्रुटिरहित होना निष्पक्ष चुनाव के लिए आवश्यक है, ऐसे में नागरिकों की भागीदारी और जागरूकता ही इस प्रक्रिया को सफल बनाएगी, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही सभी दावे-आपत्ति दर्ज कराना आवश्यक है।
नगर पंचायत शिवनंदनपुरः 15 वार्डों की सूची प्रकाशित
नगर पंचायत शिवनंदनपुर आम निर्वाचन 2026 के तहत भी 01 अप्रैल 2026 की स्थिति में मतदाता नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है, नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों के मतदान केंद्रों पर सूची उपलब्ध, नागरिकों से सूची का अवलोकन करने की अपील।
नगर क्षेत्र में भी 20 अप्रैल तक दावे-आपत्ति
नगर पंचायत क्षेत्र में भी मतदाता सूची सुधार की प्रक्रिया जारी है, नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की अंतिम तिथिः 20 अप्रैल 2026 (दोपहर 3 बजे तक) नए मतदाता के नाम जोड़ने की अंतिम तिथिः 24 अप्रैल 2026 निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
नागरिकों से अपीलः सूची का अवलोकन करें…
उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन), जिला सूरजपुर ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वार्ड की मतदाता सूची का सावधानीपूर्वक निरीक्षण करें, परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम सुनिश्चित करें, किसी भी त्रुटि को तुरंत सुधार के लिए आवेदन करें।
जागरूक मतदाता बनने का आह्वान
प्रशासन ने नागरिकों से यह भी आग्रह किया है कि स्वयं जागरूक मतदाता बनें, अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें, ताकि मतदाता सूची शुद्ध और त्रुटिरहित बन सके।


Share

Check Also

एमसीबी@ एमसीबीनारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भव्य पदयात्रा

Share महिलाओं की ऐतिहासिक भागीदारीएमसीबी,15 अप्रैल 2026(घटती-घटना)। जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में आज 15 …

Leave a Reply