Breaking News

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर की डॉ. ज्योति साहू को राष्ट्रीय ‘She-VET एक्सीलेंस अवार्ड 2026’ सम्मान

Share


अम्बिकापुर,15 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखंड की प्रभारी एवं अनुभवी पशु चिकित्सा सर्जन डॉ. ज्योति साहू (पीएचडी) को पशु चिकित्सा और पशुपालन विज्ञान के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान ‘डॉ. शक्कुबाई रामचंद्रन She – VET एक्सीलेंस अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से पूरे प्रदेश,विशेषकर पशुधन विकास विभाग एवं छग साहू समाज में हर्ष और गर्व का माहौल है। डॉ. ज्योति साहू वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन के पशु चिकित्सा सेवाओं के अंतर्गत सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित उप संचालक कार्यालय से संबद्ध हैं और विकासखंड अंबिकापुर की प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वे पिछले लगभग 11 वर्षों से राज्य शासन में पशु चिकित्सा सर्जन के रूप में कार्यरत हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले पशुपालन क्षेत्र को सशक्त बनाने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply