लखनपुर,14 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। थाना लखनपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना लखनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 अप्रैल 2026 को ग्राम गोरता निवासी अभिषेक दास ने उसके घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 99/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1), 332 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थिया एवं पीडि़ता के बयान दर्ज किए और आरोपी की तलाश शुरू की। तत्पश्चात आरोपी अभिषेक दास (उम्र 19 वर्ष, निवासी गोरता, थाना लखनपुर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उपनिरीक्षक निर्मला कश्यप, प्रधान आरक्षक पीताम्बर सिंह, आरक्षक सोहन राजवाड़े एवं केशर पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur