लखनपुर,14 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी मंडल लखनपुर द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती के पावन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। जयंती के एक दिन पूर्व कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की, संध्या दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया। इससे पूरे वातावरण में श्रद्धा और सम्मान का भाव छा गया। जयंती के दिन प्रातः भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया गया तथा उपस्थितजनों को उनके जीवन,संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसी क्रम में नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 शिवपुरी में भाजपा मंडल के तत्वावधान में एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अंबेडकर की प्रतिमा के लिए भूमि पूजन भी संपन्न हुआ। संगोष्ठी में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री विनोद मंत्री,नकुल सोनकर,प्रतिनिधि रवि अग्रवाल,राकेश अग्रवाल,दिनेश साहू,मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी,राजेंद्र जायसवाल,मेश्वर राजवाड़े,अनिल राजवाड़े,मोहन राजवाड़े,यतेन्द्र पांडे,राहुल अग्रवाल,सुरेश जायसवाल,शिवा राज सिंह,महामंत्री सचिन बंसल,महेश्वर राजवाड़े,एससी मोर्चा अध्यक्ष दीपक सारथी,चेतन राजवाड़े,राम सागर साहू,घरभरन राजवाड़े सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज में समरसता, समानता एवं शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur