अम्बिकापुर,14 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया के आह्वान,भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसौदिया के मार्गदर्शन एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष निशांत सिंह (सोलू) की उपस्थिति में किया गया। अंबिकापुर शहर के मां महामाया मंडल के युमो अध्यक्ष सुधांशु चौबे एवं समालया मंडल के अध्यक्ष आयुष दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने‘बाबा साहेब अमर रहें’और ‘संविधान निर्माता अमर रहें’जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को एक मजबूत संविधान देने के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने स्वतंत्रता के समय थे।
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे समाज में जातिगत भेदभाव को समाप्त कर एक सशक्त और समरस राष्ट्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री प्रिया सिंह,मनोज कंसारी,निरंजन रॉय,संजीव वर्मा,मधु चौधरी,नीलम रजवाड़े,रवि विश्वकर्मा,अनीश सिंह, रवजोत सिंह,ओंकारेश्वर सिंह,आदित्य गौतम, अभिषेक माथुर,आदित्य पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur