स्कॉर्पियो चालक सहित तीन वाहन चालकों पर 30 हजार का जुर्माना
अम्बिकापुर,14 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में यातायात शाखा पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव के तीन मामलों में कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो चालक समेत तीन वाहन चालकों को कुल 30,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित कराया। यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक स्कॉर्पियो वाहन (क्रमांक JH/07/8666) को रोककर चालक दिलीप कुजूर (निवासी कटई, थाना लखनपुर) की जांच की, जिसमें वह शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में इसकी पुष्टि हुई। इसी प्रकार,पुलिस ने मोटरसाइकिल क्रमांकCG/16/CV/5276 के चालक सूरज कुमार देवांगन (निवासी रघुनाथपुर, थाना लुंड्रा) तथा मोटरसाइकिल क्रमांक CG/15/EC/4593 के चालक भैया सतीश कुमार (निवासी जोड़ापीपल, अंबिकापुर) को भी जांच के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाया। तीनों मामलों में वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय ने सभी तीनों आरोपियों पर 10,000 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 30,000 रुपये का अर्थदंड लगाया। यातायात पुलिस ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस पूरी कार्रवाई में यातायात शाखा प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कैवर्त, उपनिरीक्षक अभय तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक सी.पी. सिंह,सिदयुस लकड़ा,चंद्रप्रकाश केरकेट्टा,प्रधान आरक्षक विमल सिंह,इंद्रदेव तिर्की,आरक्षक संजय तिग्गा,दिनेश आयाम,पवन कनौजिया एवं सुनील कनौजिया की सक्रिय भूमिका रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur