
सूरजपुर,13 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिला भाजपा कार्यालय सूरजपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रधानमंत्री के लाइव संबोधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रदेश की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ, कार्यक्रम में नारी सम्मान और सशक्तिकरण को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए इस दिशा में सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया।
प्रधानमंत्री के संबोधन की प्रमुख बातें-कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव संबोधन सुना गया,प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी निर्णय बताते हुए कहा कि यह 21वीं सदी के महत्वपूर्ण फैसलों में से एक है, उन्होंने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने को नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया, साथ ही देश की महिलाओं से इस पहल का समर्थन करने का आह्वान किया।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अपील-प्रदेश की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने उपस्थित लोगों से इस पहल का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग मिस कॉल कर इस अभियान से जुड़ें।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति-कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, जिला भाजपा अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास, सहित भाजपा की महिला एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur