Breaking News

अम्बिकापुर@साड़ी खरीदी में घोटाले का आरोप,महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं हेतु साड़ी खरीद में हुए घोटाले का आरोप लगाकर महिला कांग्रेस सरगुजा ने सोमवार को शहर के घड़ी चौक महिला एवं बल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस का यह आरोप है कि 1.94 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी खरीद में 9.7 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है। खादी ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से की गई खरीद में गुणवत्ता हीन साडिय़ों की खरीद की गई है। 5.5 से 6.3 मीटर की साडिय़ों की जगह 5 मीटर की साड़ी की आपूर्ति की गई है। बाजार में 200-250 रुपए में मिलने वाली साडिय़ों की कीमत 500 रुपए बता कर उनकी आपूर्ति की गई है। इसके पहले पेटियों की सप्लाई और खेल सामग्री की सप्लाई में 40 करोड़ के घोटालों का आरोप मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पर लग चुके हैं। महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सीमा सोनी एवं महिला कांग्रेस की ग्रामीण अध्यक्ष अनिमा केरकेट्टा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने साड़ी चोरी बंद करो के नारे के साथ लक्ष्मी राजवाड़े के खिलाफ प्रदर्शन किया। सीमा सोनी ने महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के इस्तीफे की मांग के साथ यह कहा कि एक महिला होने के बावजूद उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऐसी साड़ी सप्लाई कर दी है जो पोंछा लगाने के लायक भी नहीं है। उन्होंने कहा कि साड़ी इतनी छोटी है कि उसमें आवरण के लिए पल्लू भी पूरा नहीं पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह मांग की कि महिला बाल विकास मंत्री को बर्खास्त करने के साथ ही साथ इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। अनिमा केरकेट्टा ने कहा कि हमे शर्मिंदगी है कि महिला बल विकास मंत्री सरगुजा संभाग का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। जबसे लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला बाल विकास मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला है वो लगातार घोटालों के आरोप के साथ ही पद के गलत इस्तेमाल के आरोप से घीरी हुई हैं।
इस दौरान संध्या रवानी,गीता प्रजापति, निमन राशि एक्का,रूही गजाला,पूर्णिमा सिंह,हीरो बड़ा, मालती सिंह,प्रीति सिंह,सरला राय, संगीता मिंज,चित्रा मिश्रा,रूबी जैन,मोमिना,अनुराधा सिंह,अंजू,ममता सिंह,एंजेला केरकेट्टा, सपना सिंह, अनिता सिन्हा,रश्मी सोनी,रंजू सिंह,एलिना आदि मौजूद थे।


Share

Check Also

सोनहत@बीमा के वादे कागजी,विधवा के आंसू असली : बैंक की चौखट पर अटका क्लेम

Share -संवाददाता-सोनहत,14 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र सोनहत के ग्राम रामगढ़ से …

Leave a Reply