अम्बिकापुर,13 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। वाड्रफनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसमें दूसरे युवक की मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई।
जानकारी के अनुसार अजय कुशवाहा पिता श्याम कार्तिक उम्र 19 वर्ष ग्राम पोखरा थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर का रहने वाला था। अजय वाड्रफनगर निवासी लखन विश्वकर्मा के यहां रहकर काम करता था। 12 अपै्रल को अजय, धर्मेन्द्र व श्याम सांडिल तीनों एक बाइक में सवार होकर घूमने निकले थे।
भगवानपुर के पास अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अजय व श्याम को इलाज के लिए वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां अजय की स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसक भी मृत घोषित कर दिया।
हादसे में पति की मौत पत्नी घायल
बलरामपुर जिले के ग्राम सन्नाडीह मेन रोड में चार पहिया वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार तिनोथी समठ पिता रामदेव समठ उम्र 42 वर्ष बलरामपुर जिले के ग्राम सौनी का रहने वाला था। 12 अपै्रल को पत्नी शनिचरी के साथ बाइक से ग्राम रूनियाडीह से घर जा रहा था। रास्ते में सन्नाडीह मेन रोड में चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने तिनोथी की स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur