Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा में बड़ा सीएलएफ घोटाला! 23 लाख 60 हजार रुपये की हेरा-फेरी का आरोप…

Share

  • जय मां भारती क्लस्टर संगठन,उदयपुर ब्लॉक के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को दी शिकायत
  • लेखापाल सविता सिंह और एरिया कॉर्डिनेटर जूही सबा पर गंभीर आरोप


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। जय मां भारती क्लस्टर संगठन, उदयपुर ब्लॉक (सरगुजा) के अध्यक्ष,सचिव और कोषाध्यक्ष ने जिला कलेक्टर महोदय को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में क्लस्टर लेखापाल सविता सिंह और एरिया कोऑर्डिनेटर जूही सबा पर सीएलएफ खाते से 23,60,360 रुपये की वित्तीय हेरा-फेरी का गंभीर आरोप लगाया गया है।
मुख्य आरोपः19 मार्च 2026 को सीएलएफ बैठक में कैडर सदस्यों द्वारा हिसाब-किताब मांगे जाने पर ए. सी. जूही सबा और लेखापाल सविता सिंह ने मात्र तीन दिन का समय मांगा था,लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं दिया गया। सीएलएफ के रजिस्टर,बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज जांच के लिए मांगे जाने पर देने से इनकार कर दिया गया। पदाधिकारियों को गुमराह करके सीएलएफ खाते से अनियमित निकासी की गई। सीएलएफ की सील आरोपीयों ने अपने पास रख ली है। कैडर सदस्यों के मानदेय की कटौती करके सविता सिंह और रीना सिंह के बैंक खातों में जमा कर निकासी की गई। लेखापाल सविता सिंह ने कोषाध्यक्ष के खाते से जूही सबा के नाम 1,50,000 रुपये (एक लाख पचास हजार) ट्रांसफर करवाए। जब जिला स्तर से जांच टीम विजिट पर आई तो ए.सी.जूही मैडम ने ‘मैंने पैसा नहीं लिया’ कहकर पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया।
पदाधिकारियों की मांग
– सविता सिंह, रीना सिंह और जूही सबा के सभी बैंक खातों का तुरंत निरीक्षण कराया जाए।
– पूरे मामले का लेखा परीक्षण कर गबन की गई राशि की पूरी वसूली की जाए।
– दोषी लेखापाल और एसी को उदयपुर ब्लॉक से तत्काल हटाया जाए।
– नियम-विरुद्ध कार्य करवाने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
– शिकायत पत्र पर समीटा सिंह (अध्यक्ष), मीना गोमती (सचिव) और कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर हैं। प्रतिलिपि जिला सीईओ, जनपद सीईओ को भी भेजी गई है।
– पदाधिकारियों ने कहा…‘गरीब महिलाओं की मेहनत की कमाई और सीएलएफ का पैसा लूटा जा रहा है। प्रशासन से सख्त और तुरंत कार्रवाई की मांग है। ‘
(प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।


Share

Check Also

सोनहत@बीमा के वादे कागजी,विधवा के आंसू असली : बैंक की चौखट पर अटका क्लेम

Share -संवाददाता-सोनहत,14 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र सोनहत के ग्राम रामगढ़ से …

Leave a Reply