Breaking News

सूरजपुर@किराना एवं रेडिमेड दुकान में चोरी का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

Share

सूरजपुर,13 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। चौकी बसदेई क्षेत्र में किराना एवं रेडिमेड कपड़ा दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, मामले में संगठित अपराध की धारा भी जोड़ी गई है।
घटना का विवरण-ग्राम सोनपुर निवासी सदीक मोहम्मद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी सोनपुर मेन रोड स्थित किराना एवं रेडिमेड कपड़ा दुकान में 11 अप्रैल 2026 की रात चोरी हो गई,उन्होंने बताया कि रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे, अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला और दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। साथ ही सीसीटीवी का डीवीआर भी गायब था।
चोरी गया सामान– अज्ञात चोर दुकान से नगदी 6 हजार रुपये, 2 सोने के कंगन,गुटखा,सिगरेट,एटीएम कार्ड,क्रेडिट कार्ड, पेन, आधार कार्ड सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए, प्रकरण में अपराध क्रमांक 238/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस कार्रवाई– मामले की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार चौकी बसदेई पुलिस ने जांच शुरू की, जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर ग्राम शिवप्रसादनगर के दो संदिग्धों को पकड़ा गया।
आरोपी गिरफ्तार- पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राहुल सोनवानी (उम्र 19 वर्ष) एवं मानसाय खरसनिहां (उम्र 29 वर्ष) हैं,दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामलों में चालान हो चुके हैं।
बरामद सामान- आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सीसीटीवी डीवीआर, नगदी 11,140 रुपये, जीन्स पेंट 11 नग, शर्ट 13 नग, लोअर 3 नग, शेरवानी 1 सेट, कोट 1 नग, गुटखा, सिगरेट, एटीएम व क्रेडिट कार्ड, पेन, आधार कार्ड एवं 2 सोने के कंगन जब्त किए हैं, बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 93 हजार रुपये बताई गई है।
वैधानिक कार्रवाई- मामले में संगठित अपराध के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 जोड़ी गई है, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम की भूमिका- इस कार्रवाई में चौकी बसदेई पुलिस की टीम की सक्रिय भूमिका रही, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।
तथा अधिकांश सामान बरामद कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply