ढोल नगाड़े आतिशबाजी यो के साथ रैली निकालकर सामाजिक एकता का दिया संदेश
राजपुर,11 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर के नवीन सर्व सोनार समाज कल्याण समिति ने वार्षिकोत्सव के मौके पर महुआपारा स्थित सर्व सोनार समाज भवन से नगर में ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी के साथ रैली निकाल कर सामाजिक एकता का दिया गया संदेश, उक्त रैली राजपुर के महुआ पर स्थित सोनार भवन से नगर पंचायत राजपुर के मुख्य मार्ग से होते हुए स्थानीय गेउर हरीतिमा पार्क के सभा स्थल में पहुंच कर आयोजित आम आमसभा का आयोजन किया गया।
प्रभु श्री राम के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं राम गीत गाकर आम सभा प्रारंभ किया गया, उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के अन्य जिलों एवं अदर राज्य से आए अतिथियों के द्वारा सभा प्रारंभ करने से पूर्व प्रभु श्री राम जी की चित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर वंदना गीत गाकर आमसभा का प्रारंभ किया गया, सभा आरंभ बच्चों की इच्छा से प्रतिभावान बच्चों के प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से उनके द्वारा नृत्य एवं गीत प्रस्तुत कराया गया। नव दंपति जोड़ो एवं 2 वर्ष पूर्ण विवाहित माताओन को सम्मानित किया गया। सभा में आए अतिथियों के द्वारा समाज के उत्थान एवं प्रोत्साहित करने करते हुए नव दंपति जोड़ो एवं 2 वर्ष पूर्व जिनका विवाह हो चुका है और जिनके बच्चे हैं उन्हें मंच पर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित पत्रकारो एवं ड्यूटी करने आए पुलिस कर्मियों का भी सम्मान किया गया, कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए पत्रकारों एवं कोई अप्रिय घटना ना हो उसकी मांग पर राजपुर थाना प्रभारी के द्वारा भेजे गए पुलिस टीम को स्मृति चिन्ह देखकर उपस्थित अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में नवीन सर्व सोनार समाज कल्याण समिति के अतिथियों एवं विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी यो के साथ-साथ पुरुष एवं महिला वक्ताओं ने समजहीत एवं समाज के उत्थान के लिए अपनी अपनी बातें रखी, सूरजपुर से आए सूरजपुर जिला के नवीन सोनार समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष चमरू सोनी के द्वारा उक्त कार्यक्रम की प्रशंसा कर राजपुर सोनी समाज को बधाइयां देते हुए कहागया की समाज के द्वारा किया गया नवीन सोनार समाज के लिए मिल का पत्थर साबित होगा, आज कार्यक्रम के दौरान यह देखने सुनने को मिला कि हमारे समाज ने लग्न एवं मेहनत से जो उपलब्धियां हासिल की है यह समाज के लिए गौरव की बात है, साथ ही कहा कि हमें आपसे बस आपसी वैस्मयता एवं प्रतिस्पर्धा को लेकर कभी किसी से मनमुटाव से बचना चाहिए , प्रयास यह करें अपने समाज के साथ-साथ निर्धन गरीब तपका लोगों के सहयोग के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए, ताकि हमारे समाज का नाम बुलंदियों को छुए , अंत में कहा कि हम सब जब तक मुट्ठी बंद की तरह रहेंगे आंधी तूफानों से भी हम बचकर निकल आएंगे यदि टुकडि़यों में बटे रहेंगे हमारे आने वाला भविष्य को अंधकारों से बचाया नहीं जा सकता। समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी जी को विशेष तौर पर बधाई देते हुए सुरेश सोनी को समाज हित के एक जुटता और सफल कार्यक्रम कराने के लिए भूरी भूरी प्रशंसा कर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन अरुण सोनी एवं समापन सुरेश सोनी के द्वारा किया गया उक्त कार्यक्रम में भारी संख्या में राजपुर सोनी समाज के पदाधिकारी एवं महिला पदाधिकारीयों के साथ-साथ महिला बच्चे बुजुर्ग युवा शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur