Breaking News

सामरी@ 13 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी माओवादी हुआ गिरफ्तार

Share


सामरी,11 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)।
बलरामपुर जिले के सामरी पाठ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, 13 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य मुन्ना कोरवा को समरी पुलिस ने झारखंड के भंडरिया जिले से गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 02/2012 धारा 147, 148, 149, 342, 395, 307, 232, 120 (बी) भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस जानकारी के अनुसार दिनांक 09-10/02/2012 को नक्सलियों ने लखू यादव पिता लक्ष्मण यादव, उम्र 25 वर्ष,साकन भुगलुडिह,थाना महुआडाइ, जिला लातेहार (झारखण्ड) हाल मुकाम कंजिया, थाना कुसमी को ग्राम पुन्दाग में बंधक बनाकर मारपीट किये थे तथा नक्सली दस्ता के मुख्य सदस्य इकबाल यादव पिता मिट्ठू यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी सरूवत, थाना भण्डरिया, जिला गढ़वा (झारखण्ड) की बातों को प्रार्थी लखू यादव द्वारा नहीं मानने की बात कहकर हत्या करने की नियत से बंदूक से गोली चलाये थे किन्तु प्रार्थी लखू यादव के द्वारा वहां से किसी प्रकार जंगल में भाग गया था। प्रार्थी लखू यादव के रिपोर्ट पर थाना सामरीपाठ में अपराध क्र. 02/2012 धारा 147, 148, 149, 342, 395, 307, 232, 120 (बी) भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान मामले में फरारी पंचनामा तैयार कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध सिद्ध पाये जाने से दिनांक 30.05.2012 को अभियोग तैयार कर माननीय न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया गया था। उक्त प्रकरण में माननीय न्यायालय रामानुजगंज के द्वारा फरार आरोपियों के विरूद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था। स्थायी वारंटी मुन्ना कोरवा पिता भोगड़ो कोखा, निवासी टेहड़ी, थाना भण्डरिया, जिला लातेहार (झारखण्ड) जो विगत 12-13 वर्षों से फरार था। पुलिस को आरोपी फरार स्थायी वारंटी की ग्राम टेहड़ी भण्डरिया क्षेत्र में छिपकर रहने की सूचना मिली जिस पर थाना प्रभारी सामरीपाठ द्वारा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के दिशा मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी आशीष कुंजाम द्वारा दिये गये निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर टीम को झारखंड खाना किया गया था जहां टेहड़ी,भण्डरिया से फरार स्थायी वारंटी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना सामरीपाठ लाया गया, स्थायी वारंटी को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर आज दिनांक 11/04/26 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, सउनि आनन्द मसीह तिर्की, प्र. आर. 383 विनोद सिंह एवं आर. 886 मोतीराम राजवाड़े, आर. 691 ओमकार रजक एवं आर. 848 अजय कुमार का सराहनीय योगदान रहा।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply