Breaking News

लखनपुर@भाजपा स्थापना दिवस पर ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान के तहत जुड़वानी में कार्यक्रम आयोजित

Share

लखनपुर,11 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत भाजपा मण्डल कुन्नी द्वारा ग्राम पंचायत जुड़वानी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शोलू सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रबजोत सिंह तथा मण्डल महामंत्री विक्रम सिंह उपस्थित रहे ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात की तथा भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनहित एवं विकास कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उक्त कार्यक्रम में अभय वर्मा, आर्केश यादव, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बबली सिंह, हरीश सोनी, लक्ष्मण सिंह, भारत सिंह, मुन्ना राम, देवानंद, शिव सारथी, चैतु राम, देवसाय सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण जनता उपस्थित रही। नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने और गांव-बस्ती स्तर पर पार्टी की जड़ें मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply