Breaking News

अम्बिकापुर@दूसरे आरोपी को पकडने गई टीम…पहला आरोपी नियंत्रण कक्ष से चकमा देकर भागा

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,11 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। आबकारी उडऩदस्ता टीम की अजिब कारनामे सामने आए हैं। शनिवार को जहां बिश्रामपुर से 295 नग नशीले टैबलेट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस बीच आबकारी उडऩदस्ता टीम को जानकारी मिली की पूर्व के प्रकरण में फरार आरोपी अपने घर में है। उडऩदस्ता टीम गिरफ्तार आरोपी को सूरजपुर नियंत्रण कक्ष में दो आरक्षकों के भरोसे छोडकर फरार आरोपी को पकडऩे गया, इधर दोनों आरक्षकों को चकमा देकर गिरफ्तार आरोपी फरार हो गया। जानकारी के अनुसार भोले घसिया सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर आईटीआई कॉलोनी स्थित मकान नंबर 1030 में रहता है। वह अपने घर में नशीले टैबलेट रखकर बिक्री करने का काम करता था। इसकी जानकारी 11 अपै्रल को आबकारी उडऩदस्ता टीम को लगी। मुखबिर की सूचना पर आबकारी उडऩदस्ता टीम भोले घसिया के घर में दबिश देकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उसके कमरे से 295 नशीले कैप्शूल व टैबलेट पाया गया। जिसे आबकारी उडऩदस्ता टीम ने जब्त कर आरोपी भोले घसिया को गिरफ्तार कर सूरजपुर आबकारी नियंत्रण कक्ष लाया। इस दौरान आबकारी उडऩदस्ता टीम को जानकारी मिली की पूर्व में एक प्रकरण में फरार आरोपी अपने घर में है। उडऩदस्ता टीम नियंत्रण कक्ष में दो आरक्षकों के भरोसे गिरफ्तार आरोपी भोले घेसिया को छोडकर फरार आरोपी मोहम्मद शहजाद उर्फ रिंकू को गिरफ्तार करने कब्रिस्तान मोहल्ला स्थित उसके घर गई, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। इधर दोनों आरक्षको को चकमा देकर पानी पीने के बहाने गिरफ्तार आरोपी भोले घसिया फरार हो गया।
थाने में रिपोर्ट दर्ज : उडऩदस्ता टीम ने फरार आरोपी भोले घसिया की काफी तलाश की पर कहीं पता नहीं चला। उडऩदस्ता टीम ने आरोपी के खिलाफ सूरजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply