Breaking News

सूरजपुर@ गांव चलो-बस्ती चलो अभियान,स्वच्छता से जनसंपर्क तक,भाजपा का जमीनी अभियान तेज

Share


सूरजपुर,11अप्रैल 2026(घटती-घटना)।
शहर में राजनीतिक सक्रियता अब केवल सभाओं तक सीमित नहीं रही,बल्कि ज़मीनी स्तर पर दृश्य उपस्थिति के रूप में सामने आ रही है। इसी कड़ी में भाजपा मंडल सूरजपुर शहर द्वारा गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसकी शुरुआत मानपुर स्थित शिव मंदिर परिसर से की गई, अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में श्रमदान करते हुए सफाई की, झाड़ू और फावड़े के साथ कार्यकर्ताओं की सक्रियता ने इसे केवल प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं रहने दिया, बल्कि स्वच्छता के प्रति एक सार्वजनिक संदेश के रूप में प्रस्तुत किया। स्थानीय लोगों को भी इस पहल से जोड़ने का प्रयास किया गया, ताकि सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई को सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में देखा जा सके। स्वच्छता अभियान के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया,हालांकि,यह संवाद राजनीतिक संदेश और जनभावना के बीच संतुलन बनाने का प्रयास भी नजर आया,कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अजय अग्रवाल (अज्जू),मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, नगर पालिका उपाध्यक्ष शैलेष अग्रवाल (शैलू),महामंत्री राजू देवांगन, नीरज जिंदिया (बंटी) सहित अनेक पार्षद और कार्यकर्ता शामिल थे। मंदिर के पुजारी रामस्वयंवर जी की उपस्थिति भी कार्यक्रम को सामाजिक आयाम देती दिखी,कुल मिलाकर यह अभियान स्वच्छता, जनसंपर्क और योजनाओं के प्रचार-प्रसार का मिश्रण नजर आया, जिसमें राजनीतिक सक्रियता के साथ सामाजिक संदेश देने की भी कोशिश की गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply