Breaking News

अम्बिकापुर@चोरी की बाइक लेकर गैरेज पहुंचा युवक मालिक ने पहचान कर पकड़वाया

Share


नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था वाहन,पुलिस ने किया गिरफ्तार

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 अप्रैल 2026(घटती-घटना)। चोरी की बाइक लेकर गैरेज पहुंचे एक युवक को वाहन मालिक ने पहचान कर पकड़वा दिया। सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार हरीपुर थाना जयनगर निवासी दिनदयाल मानिकपुरी, जो पेशे से राजमिस्त्री है, ने 3 अप्रैल की रात अपनी बाइक (सीजी 15 सीके 3361) नमनाकला स्थित वसुंधरा सन सिटी के निर्माणाधीन मकान के लेबर क्वार्टर के बाहर खड़ी की थी। रात में अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गया। मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई गई थी।
गैरेज में हुआ खुलासा
घटना के कुछ दिन बाद नमनाकला निवासी प्रिंस टोप्पो चोरी की वही बाइक लेकर एक गैरेज पहुंचा। संयोग से वहां बाइक का मालिक भी मौजूद था। उसने देखते ही अपनी बाइक पहचान ली और आरोपी को पकड़ लिया।
नंबर प्लेट बदलकर कर रहा था इस्तेमाल
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने बाइक की नंबर प्लेट बदल दी थी, ताकि पहचान छुपाई जा सके।
आरोपी भेजा गया जेल : गांधीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply