Breaking News

कोरिया@ ज्ञान भारतम् मिशन के तहत जिला स्तरीय समिति गठित

Share

,नागरिकों से सहयोग की अपील
कोरिया जिले में राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ
कोरिया,10अप्रैल 2026(घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, मंत्रालय महानदी रायपुर के निर्देशानुसार ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत कोरिया जिले में राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस कार्य के सफल संचालन हेतु कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
समिति में डॉ आशुतोष चतुर्वेदी (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत),श्री संजय दुबे (मुख्य नगर पालिका अधिकारी), श्री एम. सी. हिमधर (प्राचार्य,महा विद्यालय बैकुंठ पुर),श्री वी.के. राय (जिला शिक्षा अधिकारी), श्री मारुति शर्मा एवं श्री बाल्मिक प्रसाद दुबे को सदस्य बनाया गया है। वहीं सर्वेक्षण कार्य के लिए उमेश कुमार पटेल (डिप्टी कलेक्टर) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जिनके पास प्राचीन पांडुलिपियां उपलब्ध हैं, वे सर्वेक्षण दल अथवा नोडल अधिकारी को इसकी जानकारी दें। मूल दस्तावेज अपने पास रखते हुए फोटोकॉपी उपलब्ध कराकर भी पंजीयन कराया जा सकता है। इस पहल का उद्देश्य जिले की प्राचीन ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण करना है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply