Breaking News

कोरिया@ योगेंद्र मिश्रा बने चार SECL क्षेत्रों के प्रभारी, संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी

Share

चिरमिरी, भटगांव, बैकुंठपुर और विश्रामपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई, श्रमिक हितों को मजबूत करने पर जोर
कोरिया 09 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। कोयला मजदूर सभा (एच.एम.एस.) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए योगेंद्र मिश्रा को चार महत्वपूर्ण एसईसीएल क्षेत्रों का प्रभारी नियुक्त किया है, इस नियुक्ति से संगठन की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
कोयला मजदूर सभा (एच.एम.एस.) के महामंत्री नथुलाल पाण्डेय द्वारा संगठनात्मक विस्तार के तहत योगेंद्र मिश्रा को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, योगेंद्र मिश्रा, जो पूर्व में एसएमएस के महामंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं, अब उन्हें एसईसीएल के चार प्रमुख क्षेत्रों—चिरमिरी, भटगांव, बैकुंठपुर और विश्रामपुर—का प्रभारी बनाया गया है, यह नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने तथा श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से की गई है, संगठन का मानना है कि योगेंद्र मिश्रा के अनुभव और नेतृत्व क्षमता से इन क्षेत्रों में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
महामंत्री का बयान- महामंत्री नथुलाल पाण्डेय ने कहा कि योगेंद्र मिश्रा को दी गई यह जिम्मेदारी संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए महत्वपूर्ण है, उनसे अपेक्षा है कि वे श्रमिकों के हितों की रक्षा करते हुए संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करेंगे।
जिम्मेदारियों पर फोकस- योगेंद्र मिश्रा को सौंपे गए दायित्वों में प्रमुख रूप से श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करना, श्रमिक समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, चारों क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता बढ़ाना
संगठन को मिलेगी मजबूती- इस नियुक्ति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चिरमिरी, भटगांव, बैकुंठपुर और विश्रामपुर जैसे प्रमुख क्षेत्रों में एक मजबूत नेतृत्व मिलने से श्रमिकों के बीच संगठन की पकड़ और प्रभाव बढ़ने की संभावना है, योगेंद्र मिश्रा की नियुक्ति से कोयला मजदूर सभा को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है,इससे श्रमिक हितों की सुरक्षा के साथ-साथ संगठन की गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply