Breaking News

खड़गवां@ खड़गवां सहकारी समिति में खाद पंजीयन के नाम पर 120 रुपये वसूली का आरोप

Share

नो ड्यूजके नाम पर बिना रसीद पैसे लेने की शिकायत, जनपद सदस्य ने मौके पर पहुंचकर किया खुलासा

खड़गवां 09 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। खड़गवां स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में किसानों से खाद पंजीयन के नाम पर 120 रुपये की कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है, आरोप है कि “नो ड्यूज” के नाम पर बिना रसीद पैसे लिए जा रहे थे, जिससे किसानों में नाराजगी है।
खड़गवां की आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में किसानों से खाद पंजीयन और “नो ड्यूज” के नाम पर 120 रुपये प्रति किसान वसूले जाने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है, यह मामला तब उजागर हुआ जब जनपद सदस्य एवं सभापति युगांतर श्रीवास्तव स्वयं समिति पहुंचे और किसानों से सीधे बातचीत कर जानकारी ली, किसानों ने बताया कि खाद पंजीयन कराने के दौरान उनसे “नो ड्यूज” के नाम पर अतिरिक्त राशि ली जा रही है, लेकिन इसके बदले कोई रसीद नहीं दी जाती, किसानों का आरोप है कि यह वसूली पूरी तरह अनौपचारिक है और उन्हें इसकी कोई स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी गई, मामले की गंभीरता को देखते हुए सभापति युगांतर श्रीवास्तव ने तत्काल मनेंद्रगढ़ के सहायक पंजीयक से फोन पर संपर्क किया, सहायक पंजीयक ने स्पष्ट किया कि खाद वितरण या पंजीयन के लिए “नो ड्यूज” की कोई अनिवार्यता नहीं है, उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में समिति प्रबंधक से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे, इस खुलासे के बाद समिति की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। किसानों का कहना है कि उनसे ली गई राशि का कोई आधिकारिक दस्तावेज या रसीद नहीं दी गई, जिससे यह संदेह गहरा हो गया है कि वसूली नियमों के विरुद्ध की जा रही थी, वहीं, समिति प्रबंधक ने इन आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि समिति परिसर में कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालित हो रहा है। उनके अनुसार किसानों की सुविधा के लिए लोन फॉर्म तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें फोटो कॉपी और अन्य दस्तावेजों का खर्च शामिल होता है, उन्होंने दावा किया कि यह राशि किसानों की सहमति से ली जा रही है, ताकि उन्हें ऋण प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो, हालांकि, किसानों का कहना है कि उन्हें इस सेवा के बारे में स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं दी गई और बिना रसीद पैसे लेना पूरी तरह गलत है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply