Breaking News

अंबिकापुर@रात में दंपती पर हमला,पत्नी की मौत,पति गंभीर

Share


घर लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से किया वार,पुलिस जांच में जुटी
अंबिकापुर,07 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दंपती पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है और निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार ग्राम अंधला माजापारा निवासी निर्मला दास (40) अपने पति कपिल दास (45) के साथ ग्राम बगदरी में रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे जैसे ही दोनों अपने गांव के पास पहुंचे, अज्ञात लोगों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद हमलावरों ने धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को पहले लखनपुर अस्पताल, फिर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पति का निजी अस्पताल में इलाज जारी
हमले में गंभीर रूप से घायल कपिल दास का अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply