अभाविप ने डीईओ कार्यालय का घेराव,महंगी किताबों के ठोस प्रमाण सौंपे
-संवाददाता-
अंबिकापुर,07 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर के निजी विद्यालयों द्वारा मनमाने तरीके से महंगी किताबें और कॉपियां थोपे जाने के विरोध में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अभिभावकों को राहत देने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अभाविप ने कई निजी स्कूलों की किताब-कॉपी शुल्क सूची प्रस्तुत की। इनमें होली क्रॉस,कॉर्मेल, ब्रिलियंट पब्लिक,उर्सुलाइन,डैशमेश,ओरिएंटल,दिल्ली पब्लिक स्कूल और मॉडर्न कॉन्वेंट जैसे स्कूल शामिल हैं। अभाविप का कहना है कि इन स्कूलों में कक्षा अनुसार किताब और कॉपी के नाम पर हजारों रुपये वसूले जा रहे हैं,जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
हजारों रुपए की वसूली,अभिभावक परेशान
होली क्रॉस स्कूल कक्षा 1 के लिए करीब 4050 रुपए,कक्षा 5 के लिए 5000 रुपए से अधिक, कारमेल स्कूल-कक्षा 1 में लगभग 3700,कक्षा 8 में 6000 से ज्यादा,ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल-कक्षा 3 में 4000 रुपए से अधिक,कक्षा 7 में 5000 रुपए तक है। इन आंकड़ों से साफ है कि अभिभावकों पर भारी आर्थिक दबाव डाला जा रहा है।
भारी बैग से बच्चों के स्वास्थ्य पर असर
अभाविप के प्रदेश मंत्री अनंत सोनी ने कहा कि जहां शिक्षा को सरल बनाने की बात हो रही है,वहीं छोटे बच्चों के बैग का वजन 5 किलो से ज्यादा होना चिंताजनक है।
मान्यता रद्द करने की मांग,आंदोलन की चेतावनी
जिला संयोजक पलाश पांडे ने नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द करने की मांग की। नगर मंत्री रॉनी मिश्रा ने कहा कि पांचवीं कक्षा के छात्रों से सिर्फ कॉपियों के लिए ही करीब 1700 रुपए वसूले जा रहे हैं। छात्रा प्रमुख सृष्टि सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो अभाविप बड़ा आंदोलन करेगी।
डीईओ को ज्ञापन,जांच का आश्वासन
प्रदर्शन के बाद अभाविप ने ष्ठश्वह्र को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की। इस पर ष्ठश्वह्र ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। अभाविप ने साफ किया कि यह आंदोलन छात्रों और अभिभावकों के हित में है और जब तक शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता नहीं आती,तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur