पाइप के सहारे नीचे उतरकर बचाई जान,एक का पैर फ्रैक्चर,7 घायल
दुर्ग-भिलाई,07 अप्रैल 2026। भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में 7 बीएसपी कर्मचारी घायल हो गए। एक संविदा कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हो गया है। वहीं, 10 कर्मचारियों ने पाइप के सहारे नीचे उतरकर जान बचाई। 20-25 फीट ऊंचाई पर खिड़की से बाहर निकलते कर्मचारियों का वीडियो भी सामने आया है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। वीडियो में दिख रहा है कि, आग और धुएं के गुबार के बीच कर्मचारी बचने के लिए खिड़की से बाहर निकल आए। कुछ कर्मचारी पाइप से लटककर नीचे उतरे, कुछ को कर्मचारियों ने मदद कर नीचे उतारा। हालांकि, फायर ब्रिगेड की 6 गाडि़यों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। घायलों का इलाज जारी है। भिलाई प्रबंधन के मुताबिक, घटना 7 अप्रैल की सुबह करीब 10ः05 बजे की है। पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन-2 के स्भ्त्र-4 टर्बाइन में अचानक आग लग गई। आग लगने से टर्बाइन हॉल में तेजी से धुआं फैल गया। कुछ ही मिनटों में पावर प्लांट का बड़ा हिस्सा धुएं से भर गया। आसमान में दूर तक धुएं और आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही संयंत्र की अग्निशमन टीम तत्काल सक्रिय हो गई। फायर ब्रिगेड की 6 से अधिक गाडि़यों ने मौके पर पहुंचकर तेजी से कार्रवाई की और करीब 11ः10 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसके बाद क्षेत्र को सुरक्षित रूप से कूलिंग भी किया गया।
कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया
आग लगने के दौरान स्विचगियर कक्ष और कंट्रोल रूम में मौजूद सभी कर्मचारियों और श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, बाहर निकलने के दौरान भगदड़ में एक संविदा कर्मचारी के पैर में फ्रैक्चर हो गया।
7 कर्मचारियों को
अस्पताल भेजा गया
एहतियात के तौर पर 2 नियमित कर्मचारियों और 5 संविदा श्रमिकों को सेक्टर-9 अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज किया गया। सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur