Breaking News

रायपुर@पूर्वजों की त्याग,तपस्या और बलिदान के कारण आज सत्ता में हैं : बृजमोहन अग्रवाल

Share

रायपुर,07 अप्रैल 2026। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन में रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने अपने ओजस्वी और प्रेरणादायी संबोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास का संचार कर दिया। अपने प्रभावशाली उद्बोधन में श्री अग्रवाल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जिस शिखर पर पहुंची है,वह किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पीढि़यों के त्याग, तपस्या और अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘आज हम जो सांसद, विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री हैं, वह अपने दम पर नहीं हैं, बल्कि कार्यकर्ताओं के कंधों पर बैठकर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। ‘ उन्होंने कहा कि आज देशभर में भाजपा की सरकार है और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में सरकार जनसेवा के नए आयाम स्थापित कर रही है। रायपुर नगर निगम में 70 में से 60 पार्षदों का भाजपा के है आज पार्टी जहां पे भी वो कार्यकर्ताओं की मेहनत से है। कार्यकर्ता ही पार्टी की आत्मा और सबसे बड़ी ताकत है। यदि कार्यकर्ता मजबूत है तो संगठन अजेय है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी के रूप में कहा कि ‘अगर कार्यकर्ता नहीं रहेंगे तो कोई भी चुनाव नहीं जीता जा सकता। इसलिए मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक सभी को कार्यकर्ताओं की चिंता करनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान करना ही उनका कर्तव्य है। ‘अपने जोशीले अंदाज में उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें घबराने या डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में चल रही जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि जहां भाजपा नहीं है,वहां भी पार्टी का विस्तार करें और जनाधार को और अधिक मजबूत बनाए। बृजमोहन अग्रवाल ने पार्टी के संघर्षपूर्ण प्रारंभिक दौर को स्मरण करते हुए कहा कि एक समय ऐसा भी था जब कार्यकर्ताओं को जेल जाना पड़ता था,लाठियां खानी पड़ती थीं।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply