Breaking News

अम्बिकापुर@शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। थाना गांधीनगर पुलिस ने दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी पर पीडि़ता को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,पीडि़ता ने दिनांक 03 अप्रैल 2026 को थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 10 अगस्त 2023 से 20 फरवरी 2026 के बीच ग्राम छिछोर उमरिया (रायगढ़) निवासी,वर्तमान में साईं मंदिर गली,गांधीनगर अंबिकापुर में रहने वाले महेश कुमार गुप्ता ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 178/26 के तहत धारा 69 बी.एन.एस. एवं अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने पीडि़ता का बयान दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद आरोपी महेश कुमार गुप्ता (30 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई,जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व अनुविभागीय अधिकारी (ग्रामीण) तुल सिंह पट्टावी ने किया। वहीं थाना गांधीनगर से उप निरीक्षक दिलीप दुबे, महिला आरक्षक सरस्वती एवं प्रिया रानी,तथा आरक्षक जानकी राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply