शहर में शोक की लहर
सूरजपुर,06 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सूरजपुर नगर के मेन रोड निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी इंदरचंद नाहटा का 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया, उनके निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर फैल गई है, बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, इंदरचंद नाहटा, शहर के जाने-माने व्यवसायी ताराचंद नाहटा के पुत्र थे और स्थानीय व्यापारिक जगत में उनकी पहचान एक सरल, मिलनसार एवं सक्रिय व्यक्ति के रूप में थी, वे ताराचंद दिनेशचंद फर्म के संचालक थे और अपने कार्यक्षेत्र में विशेष प्रतिष्ठा रखते थे। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे व्यापारी समुदाय को गहरा आघात पहुंचा है, परिवार में वे दिनेशचंद नाहटा और कन्हैयालाल नाहटा के भाई थे। उनके व्यवहार और सामाजिक सक्रियता के कारण वे समाज में सम्मानित स्थान रखते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, मित्रों, व्यापारियों और समाज के लोगों का उनके निवास पर तांता लग गया,उनका अंतिम संस्कार स्थानीय रेणुका नदी तट स्थित मुक्ति धाम में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें अंतिम विदाई दी, इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इंदरचंद नाहटा का निधन शहर के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है, उनके योगदान और व्यक्तित्व को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur