,पुलिस ने बनाई 4 विशेष टीमें-आरोपी फरार
अम्बिकापुर,04 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर के सदभावना चौक रिंग रोड स्थित टीटीएस फ्रेश फिश कंपनी के झाला में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह घटना 3 अप्रैल 2026 की है,जिसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मामले को संवेदनशील मानते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली थाना,साइबर सेल सहित कुल 4 विशेष टीमों का गठन किया,जिन्हें मृतिका की पहचान और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान पुलिस ने मृतिका की पहचान कर ली,जिसकी पुष्टि परिजनों द्वारा भी कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें मृतिका एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ जाती हुई दिखाई दी। जांच में संदिग्ध की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में हुई है, जो मृतिका के संपर्क में था और उसके साथ अक्सर देखा जाता था। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि घटना के बाद उसने एक अन्य घूमंतु महिला से तंबाकू लेकर खाया था। फिलहाल पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के पास आरोपी से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी हो,तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें— थाना कोतवालीः 9479193508 कंट्रोल रूम अम्बिकापुरः 9479193599।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur