Breaking News

बलरामपुर@राजपुर स्वास्थ्य केंद्र उन्नयन की मांग पर शासन गंभीर

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,04 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप-जिला अस्पताल में उन्नयन की मांग पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह पहल क्षेत्र के पत्रकार एवं सामाजिक प्रतिनिधि अभिषेक कुमार सोनी के आवेदन के बाद हुई है। आवेदन में राजपुर क्षेत्र की दुर्गमता,1 से 2 लाख आबादी की निर्भरता, विशेषज्ञ डॉक्टरों और आवश्यक सुविधाओं की कमी को प्रमुखता से उठाया गया है। अंबिकापुर की दूरी और खराब मार्ग के कारण गंभीर मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता। सचिवालय ने नियमानुसार कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने और जनदर्शन पोर्टल में जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। स्थानीय लोगों में उम्मीद है कि उन्नयन से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी और रेफरल की समस्या कम होगी।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply