बतौली,04 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। थाना बतौली पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। मामले के अनुसार,15 मार्च 2026 को थाना बतौली में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बेटी 14 मार्च को घर से बिना बताए गायब हो गई है। रिपोर्ट पर थाना बतौली में अपराध क्रमांक 31/26 के तहत धारा 137(2) बी.एन.एस. का मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने सतत प्रयासों से नाबालिग लड़की को रैरुमाखुर्द, धरमजयगढ़ क्षेत्र से बरामद किया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि आरोपी सलीम ने उसे प्यार जताते हुए शादी करने का झांसा देकर बहला-फुसलाया और जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान सलीम, पुत्र दिनेश, उम्र 18 वर्ष, निवासी चरखापारा, रैरुमाखुर्द,थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 64(2)(एम), 65, 69 बी.एन. एस. तथा पोक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 जोड़ दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur