-संवाददाता-
सूरजपुर,04 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा शिक्षकों की समस्याओं और भविष्य की रणनीति तय करने के लिए 5 अप्रैल 2026 को रायपुर के विमतारा भवन (शांति नगर) में आमसभा आयोजित की जाएगी। बैठक में पेंशन,क्रमोन्नति-पदोन्नति और प्रशिक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने सभी पदाधिकारियों और शिक्षकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने ‘जीरो पेंशन’ की समस्या को गंभीर बताते हुए एकजुटता पर जोर दिया। प्रदेश महामंत्री रंजय सिंह, प्रचार सचिव अजय सिंह और जिलाध्यक्ष भूपेश सिंह ने इसे शिक्षकों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण बैठक बताया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur