Breaking News

अम्बिकापुर@अम्बिकापुर में दो दिवसीय रचनात्मक लेखन कार्यशाला सम्पन्न

Share

अम्बिकापुर,04 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कॉलेज कल्चर एंड क्रिएटिविटी फोरम द्वारा मुहिम फाउंडेशन के सहयोग से दो दिवसीय रचनात्मक लेखन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सीएसडीएस नई दिल्ली से आए कवि मृत्युंजय ने रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रतिभागियों को कविता और कहानी लेखन के गुर सिखाए।
चार सत्रों में चली इस कार्यशाला में पहले दो सत्रों में कविता व कहानी के इतिहास, निर्माण प्रक्रिया और लेखन की बारीकियों पर चर्चा हुई। तीसरे सत्र में 21 प्रतिभागियों ने अपनी रचनाएं सुनाईं, जिनमें कई ने शानदार प्रतिभा का परिचय दिया। अंतिम सत्र में कवि मृत्युंजय ने हर रचना पर विस्तृत सुझाव दिए और सुधार का समय प्रदान किया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता की प्रशंसा की और कहा कि रचनात्मक लेखन व्यक्ति की सोच व कल्पनाशक्ति को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसी कार्यशालाएं आयोजित करने का आश्वासन दिया। कॉलेज कल्चर एंड क्रिएटिविटी फोरम के समन्वयक डॉ. दीपक सिंह और मुहिम फाउंडेशन के ऋषिकेश ठाकुर ने कार्यशाला को सफल बताया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी बताते हुए निरंतर आयोजन की मांग की। कार्यक्रम का संयोजन ऋषिकेश ठाकुर,डॉ. कामिनी और रोज एक्का द्वारा किया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply