Breaking News

अम्बिकापुर@अम्बिकापुर में यातायात थाना व नई पुलिस चौकी की मांग तेज

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में बढ़ते यातायात दबाव और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए शहर में यातायात थाना एवं नई पुलिस चौकी की स्थापना की मांग जोर पकड़ने लगी है। भाजपा पार्षद व सामाजिक कार्यकर्ता आलोक दुबे ने इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। पत्र में बताया गया है कि अम्बिकापुर,जो सरगुजा संभाग का प्रमुख मुख्यालय है,वहां लगातार बढ़ते वाहनों के कारण ट्रैफिक व्यवस्था चरमराती जा रही है। यातायात थाना के अभाव में आए दिन जाम की स्थिति बनती है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के अन्य संभागीय मुख्यालयों में जहां यातायात थाने संचालित हैं,वहीं अम्बिकापुर में इसका अभाव गंभीर चिंता का विषय है। इसके अलावा,शहर से लगे महामाया मंदिर और खैरबार क्षेत्र को संवेदनशील बताते हुए वहां पुलिस चौकी की आवश्यकता भी जताई गई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि इन क्षेत्रों में बढ़ती आवाजाही के साथ मारपीट और लूटपाट जैसी घटनाएं भी सामने आती रहती हैं,जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। आलोक दुबे ने जनहित को ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन से मांग की है कि अम्बिकापुर में शीघ्र यातायात थाना स्वीकृत किया जाए तथा महामाया मंदिर-खैरबार क्षेत्र में नई पुलिस चौकी स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply