Breaking News

एमसीबी,@स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया चिरमिरी में 15 बेड नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ

Share


स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज निर्माण के लिए नशा मुक्त भारत अभियान जरूरी – स्वास्थ्य मंत्री
एमसीबी,04 अप्रैल 2026(घटती-घटना)।
नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नगर निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 28 में 15 बेड के अत्याधुनिक नशा मुक्ति केंद्र का भव्य शुभारंभ किया गया। समाज कल्याण विभाग के प्रयासों से स्थापित यह केंद्र नशा पीडि़त व्यक्तियों के उपचार, काउंसलिंग और पुनर्वास के लिए समर्पित रहेगा। यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार है,बल्कि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम भी है।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल (लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, स्कूल शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग), चिरमिरी महापौर रामनरेश राय, समाज कल्याण विभाग के संचालक प्रभाकर कुमार द्विवेदी, उपसंचालक अंजना बैग तथा नशा मुक्ति केंद्र चिरमिरी के अधीक्षक अंकित खटीक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान मुख्य अतिथि और जनप्रतिनिधियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। साथ ही 15 बेड नशा मुक्ति केंद्र का मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा निरीक्षण किया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply