Breaking News

सूरजपुर@ 13.22 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार

Share

सूरजपुर,04 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा क्षेत्र में 13.22 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया।
सड़क, पुल और जल संरचना पर फोकस
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने विकासखंड ओड़गी एवं भैयाथान में तीन प्रमुख परियोजनाओं की शुरुआत की, जिनमें सड़क,पुल और जल संरचना से जुड़े कार्य शामिल हैं,इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
हरिहरपुर में पुल निर्माण का शुभारंभ
विकासखंड ओड़गी के ग्राम हरिहरपुर (छतरंग रोड) स्थित कागज नाला पर 419.37 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पुल का भूमिपूजन किया गया,इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी,विशेषकर बरसात के मौसम में।
सांवरावा में जलाशय जीर्णोद्धार
भैयाथान विकासखंड के ग्राम सांवरावा में 136.23 लाख रुपये की लागत से जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य की शुरुआत की गई,इससे क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे।
परसापारा तक नई सड़क निर्माण
प्रतापपुर भैयाथान मुख्य मार्ग से परसापारा तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया,इस सड़क निर्माण पर 766.37 लाख रुपये की लागत आएगी,जिससे ग्रामीणों के लिए आवागमन और व्यापार दोनों सुगम होंगे।
मंत्री का बयान : विकास है सर्वोच्च प्राथमिकता
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि कृषि, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर रामसेवक पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि,प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
क्षेत्र के विकास की नई दिशा-
इन परियोजनाओं से भटगांव विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार आएगा, सड़क, पुल और जल संरचना के मजबूत होने से क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply