अम्बिकापुर,04 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। आज अंबिकापुर स्थित निवास कार्यालय में सांसद चिंतामणि महराज से भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती शुभांगी बिहाडे एवं उनकी टीम ने सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने हाल ही में अंबिकापुर से प्रारंभ हुई दिल्ली-कोलकाता हवाई सेवा के लिए सांसद को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। महिला मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने इस नई उड़ान सेवा को क्षेत्र के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे सरगुजा अंचल के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। इस अवसर पर महिला मोर्चा की महामंत्री प्रियंका चौबे, नीलू गुप्ता, मंडल मंत्री अल्पना मिश्रा एवं किरण सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur