
मनेन्द्रगढ़,04 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। मनेन्द्रगढ़ में स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा कराओके सिंगिंग कॉन्टेस्ट ‘तिनक धिन धा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन क्षेत्र के प्रतिभाशाली गायकों के लिए अपनी कला प्रस्तुत करने का एक अवसर होगा। कार्यक्रम की संयोजिका तनुश्री ने बताया कि प्रतियोगिता का ऑडिशन 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल (रिंग रोड) में आयोजित किया जाएगा, इसी दिन शाम 5 बजे से प्रतियोगिता का फिनाले विमल श्री सिनेफ्लेक्स में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ज्योत्सना महंत उपस्थित रहेंगी, कार्यक्रम की अध्यक्षता रेणुका सिंह करेंगी, विशिष्ट अतिथि के रूप में रामनरेश राय शामिल होंगे।
अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में डॉ. विनय जायसवाल सहित राजेंद्र बोंदिया,पूनम सिंह, दीपक अग्रवाल,गिरधारी लाल गुप्ता,सतीश गुप्ता,रघुनाथ पोद्दार,विजय कुमार अग्रवाल और राजेंद्र पंसारी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
आयोजन समिति की सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम के आयोजन में तरुण कुमार, शशि पूनम, अधिवक्ता शिव नारायण सोनी,बीरेंद्र प्रसाद,सीमा सूदन,डॉ. आलोक भट्टाचार्य,शैलेश जैन,शैलेंद्र स्वर्णकार, राम भगत अग्रवाल,राजेश कुमार जैन,नरोत्तम गुप्ता, शिवांश कुमार जैन,अमित जैन,पूनम सिंह,शबाना शेख एवं संध्या पाठक सहित कई लोगों की सक्रिय भागीदारी है।
प्रायोजकों का सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, विमल श्री सिनेफ्लेक्स, साधना न्यूज़,ऑस्कर प्लाइवुड,अमित वीडियो विजन,माँ कामाख्या डेवलपर्स,श्री शांति संस उद्योग और शंकर ट्रेडिंग एजेंसी का सहयोग प्राप्त है।
स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
इस कराओके सिंगिंग कॉन्टेस्ट के माध्यम से मनेन्द्रगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा,आयोजन का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें आगे बढ़ने का मंच प्रदान करना है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur