Breaking News

अम्बिकापुर@पानी से भरे बाल्टी में गिरने से 11 माह के बच्चे की मौत

Share


अम्बिकापुर,03 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। माता-पिता के साथ सोए 11 माह का बच्चा पानी से भरे बाल्टी में गिर गया। जब मां को नींद खुली तो होश उड़ गए। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दीपक तिर्की उदयपुर के ग्राम झिरमिटी का रहने वाला है। वह पत्नी व बच्चों के साथ अंबिकापुर स्थित बिलासपुर रोड में किराए में रहकर चौकीदारी का काम करता है। गुरुवार को दीपक की नाइट ड्यूटी थी। ड्यूटी खत्म होने पर रात करीब 2.30 बजे दीपक घर आया। इसका 11 माह का बेटा अंश जो जगा था। थोड़ी देर उसके साथा खेलने के बाद उसे बीच में सुलाकर माता-पिता सो गए। रात करीब 4 बजे पत्नी सुनीता की नींद खुली तो बिस्तर पर बच्चा नहीं था। वह कमरे में उठकर उधर-उधर देखी तो कमरे में पानी से भरे बाल्टी में सिर के बल बच्चा गिरा था। उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply