Breaking News

अम्बिकापुर,@कू्रस हमारे जीवन के असली प्रेम का प्रतीक है

Share


गुडफ्राइडे के दिन महागिरिजाघर में हुए विविध कार्यक्रम
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। मसीही समाज पवित्र सप्ताह गुडफ्राइडे के दिन यीशु को कु्रसित कर सूली पर चढ़ाये जाने के दिन को याद कर भक्ति आराधना में लीन हैं। गुडफ्राइडे के अवसर पर नवापारा स्थित महागिरिजाघर में परम्परागत ढंग से विविध धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए। पवित्र शुक्रवार के दिन नवापारा स्थित बेदाग ईश माता महागिरिजाघर में बिशप अंतोनिस बड़ा व पल्ली पुरोहित फादर जार्ज ग्रे कुजूर की अगुवाई में समस्त धार्मिक अनुष्ठान प्रारम्भ हुए। आज के दिन ही राजा पिलातयूस ने प्रभु यीशु को मृत्यु दण्ड की सजा सुनाकर यीशु के ही कंधे पर कू्रस लादकर उन्हें कलवारी पहाड़ ले जाने का आदेश दिया था और उन्हें सूली पर चढ़ा दिया गया था। प्रभु यीशु ने जिस तरह दुखभोग किया उन्ही पलों को याद कर दोपहर 2 बजे से क्रूस रास्ता कार्यक्रम शुरू हुआ। क्रूस रास्ता का संचालन गांधीनगर के नेतृत्व में पारा टोलों के लोगों द्वारा किया गया।
इसके पश्चात बिशप ने पवित्र शुक्रवार विशेष धर्मविधि के अनुष्ठानों को सम्पन्न कराते हुए कहा कि आज का दिन यीशु के बलिदान का दिन है वास्तव में कू्रस दोषी पापी को सजा नहीं क्षमा करने का संदेश देता है, कू्रस हमारे जीवन के असली प्रेम का भी प्रतीक है। इस दौरान पवित्र बाइबिल से दो पाठ का वाचन संत अन्ना सिस्टर्स बिरनिबेड़ा के द्वारा किया गया। प्रभु येशु के दुखभोग कथा का वाचन सेंट जेवियर फादर्स ने कर उन पलों का स्मरण किया। बीच-बीच में भक्तिमय गीतों की मनमोहक प्रस्तुति संत अन्ना सिस्टर्स बिरनी बेड़ा की टीम ने भक्तों के बीच माहौल को दुखभोगमय बना रही थी। इस अवसर इस अवसर पर बड़ी संख्या में मसीहिजन उपस्थित थे।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply