Breaking News

अम्बिकापुर@सद्भावना चौक के पास अज्ञात महिला की हत्या,दुष्कर्म के बाद वारदात की आशंका

Share


चेहरा कुचला,शरीर पर कई चोट के निशान,सीसीटीवी में युवक के साथ दिखी थी महिला

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर के सद्भावना चौक के पास शुक्रवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव पास ही स्थित झोपड़ीनुमा मछली दुकान में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। महिला का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था और शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। स्थिति को देखते हुए पुलिस हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जता रही है।
सीसीटीवी में युवक के साथ दिखी महिला : पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की,जिसमें महिला रात करीब 11 बजे एक युवक के साथ नजर आई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने पास में खाना खाया, जिसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी।
जमीन पर पटकने से गंभीर चोट
पुलिस का अनुमान है कि आरोपी ने महिला के बाल पकडकर उसे जमीन पर पटक दिया,जिससे उसके चेहरे पर गंभीर चोट आई। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है,जो घटना की गंभीरता को दर्शाता है।
अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी राजेश अग्रवाल,एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो, सीएसपी राहुल बंसल सहित फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
पहचान और आरोपी की तलाश जारी
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मृतका की पहचान कराने और सीसीटीवी में दिख रहे आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply