Breaking News

रायपुर@शराब नष्टीकरण की कमाई से गोदाम अधिकारी और शराब माफिया मालामाल

Share


रायपुर में भी हो सकता है जहरीली शराब कांड…
रायपुर,03 अप्रैल 2026। तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, सदस्य, विधानसभा ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि वर्तमान भाजपा सरकार जीरो टारलेंस देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है लेकिन आबकारी विभाग के अधिकारी और शराब माफिया सरकार के खिलाफ काम कर रही है औऱ सरकार को बदनाम करवने की नीयत से एक्सपायरी शराब को नष्ट करने के बजाय शराब माफिया को बेचकर करोड़ों की कमाी कर रही है। आबकारी प्रभाऱी अधिकारी के आगे प्रशासन मतमस्तक है जिसके कारण आम जनता को जीरो टारलेंस देने की बात जो कि केवल कागजों तक ही सीमित रह गई है । आबकारी विभाग के अधिकारी अपने विरोधियों,साथियों और कर्मचारियों पर घोटाला करने का आरोप लगा कर सरकार को गुमराह कर रही है। वर्तमान में शराब घोटाला एवं भ्रष्टाचार में आबकारी प्रभारी अधिकारी शामिल है जिसका उदारहण रायपुर में देका जा सकता है। गोवा से आए शराब माफियाओं को आबकारी प्रभारी अधिकारी द्वारा खुलेआम बिना और भय के राजनैतिक व उच्चाधिकारियों के संरक्षण में हर माह करोड़ों रूपये का भष्टाचार किया जा रहा हा। रायपुर स्थित सिलतरा विदेशी शराब गोदाम है जो भाजपा नेता की पत्नी का है उसे आबकारी प्रभारी अधिकारी ने किराए से लिया है। जिसके कारण उन्हें राजनैतिक व उच्चधिकारियों का सरंक्षण प्राप्त है। जिसके कारण वे कई वर्षों से लगातार भष्टाचार में सम्मिलित व अनेकों शिकायतें होने के मान भी कोई कार्यवाही हुआ और न ही पद से हटाया गया है। ये अध्कारी इस कार्यालय में तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थ है। रायपुर सिलतरा विदेशी गोदाम / बिलासपुर गोदाम का सी.सी.टी.वी. कैमरा जानबूझकर जब शराब की अफरा तफरी करनी होता है और शराब माफियाओं को शराब की सप्लाई देनी होती है तब बंद कर दिया जाता है। नष्टीकरण में कमेटी के लोग केवल खानापूर्ति करने के लिए पंचनामा बनाकर अवैध शराब बिकी में सहयोग करते है। रायपुर सिलतरा विदेशी शराब गोदाम/बिलासपुर गोदाम से प्रतिमाह निर्धारित समय पर फुट ( बैकेज) क्षतिग्रस्त गाडियों एवं विभिन्न कंपनियों से वसूली की जानकारी निर्धारित समय में जिला कार्यालय को नही भेजा जाता है।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ एक दिन का कार्यवाहक सचिव,सात माह पुराना आदेश और फिर बहाली! सोनपुर समिति में नियमों पर सवाल

Share जिसे समिति कर्मचारी नहीं मानती,उसकी वापसी की तैयारी! श्यामलाल सिंह की भूमिका पर उठे …

Leave a Reply