Breaking News

अम्बिकापुर@युवक पर टांगी से जानलेवा हमला,आरोपी गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केदमा चौकी पुलिस ने टांगी से जानलेवा हमला करने के कामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आहत का इलाज जिला अस्पताल अंबिकापुर में चल रहा है। पेंडरखी निवासी सुसेना ने केदमा चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया कि 16 फरवरी को प्रार्थी काा पति दिलेश्वर रजक बकरी चरा रहा था। बकरी गांव के शोभनाथ के आंगन में जाकर टमाटर का फसल खा गया था। इससे नाराज होकर शोभनाथ ने टांकी से दिलेश्वर के पीठ पर जानलेवा हमला कर दिया था। उसे इलाज के लिए उदयपुर अस्पताल से रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply