Breaking News

अम्बिकापुर@6 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर में रखकर अवैध शराब बिक्री करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को लखनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम अंधला निवासी अनिल साय अपने घर में अंगे्रजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली। घर से 6 लीटर 390 एमएल शराब पाया गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी अनिल साय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply