Breaking News

अम्बिकापुर@किश्त की रकम गबन करने वाला फाइनेंस कर्मी महासमुंद से गिरफ्तार

Share


ग्राहकों से 3.50 लाख लेकर फर्जी रसीद देता था
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,01 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। फाइनेंस कंपनी के नाम पर ग्राहकों से किश्त की रकम लेकर गबन करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने महासमुंद से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने करीब 3 लाख 50 हजार 395 रुपए की हेराफेरी की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड अंबिकापुर शाखा के प्रबंधक दिग्विजय सिंह ने 15 सितंबर 2025 को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि कंपनी में कार्यरत जूनियर बिजनेस एग्जीक्यूटिव अमित श्रीवास्तव ग्राहकों से वाहन किश्त की राशि अपने निजी खाते में जमा कराता था। आरोपी ग्राहकों को कंप्यूटराइज्ड रसीद देने के बजाय कंपनी के प्रिंटेड फॉर्म पर हाथ से लिखकर पावती देता था। उसने कई ग्राहकों से किश्त की रकम लेकर उसे उनके लोन खाते में जमा नहीं किया और खुद रख लिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने कुछ ग्राहकों से नगद डाउन पेमेंट लेकर फर्जी डीओ लेटर जारी किया और वाहन एजेंसियों से सीधे वाहन दिलवा दिए। इस तरह उसने योजनाबद्ध तरीके से गबन की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने करीब 3 लाख 50 हजार 395 रुपए की हेराफेरी की थी तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन महासमुंद में मिली, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी अमित श्रीवास्तव ने पूछताछ में ग्राहकों की रकम गबन करना स्वीकार किया। पुलिस अन्य दस्तावेजों और लेन-देन की भी जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(4) और 316(5) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply