Breaking News

अम्बिकापुर@मन की बात’ सुनकर उत्साहित हुए भाजपा कार्यकर्ताभगवानपुर वार्ड-1 में प्रदेश महामंत्री की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,30 मार्च 202६ (घटती-घटना)। शहर के वार्ड क्रमांक-1 भगवानपुर में रविवार को प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी एवं वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर की विशेष उपस्थिति रही, जहां समलाया मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम सुना। कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करते हुए सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि ‘मन की बात’ एक ऐसा मंच है, जो हर नागरिक को प्रेरित करता है और सामाजिक एकता तथा राष्ट्रहित के लिए कार्य करने की दिशा दिखाता है। समलाया मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कार्यक्रम में शामिल सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के विचारों से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा

Share सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का तालाप्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी …

Leave a Reply