रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
बैकुंठपुर,28 मार्च 2026 (घटती-घटना)। आपातकालीन सेवाओं को अधिक प्रभावी,त्वरित और जनसुलभ बनाने के उद्देश्य से रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में डायल 112 की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया,इस कार्यशाला में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान डायल 112 सेवा की कार्यप्रणाली, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली तथा आम नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से पुलिस,अग्निशमन एवं एम्बुलेंस जैसी सभी आपातकालीन सेवाएं एक ही नंबर पर तत्काल उपलब्ध कराई जाती हैं,जिससे संकट की स्थिति में शीघ्र सहायता सुनिश्चित हो पाती है,कार्यशाला में सेवा की गुणवत्ता सुधारने,तकनीकी संसाधनों को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया, साथ ही प्रतिक्रिया समय को कम करने और आम जनता तक सेवा की पहुंच बढ़ाने के व्यावहारिक उपायों पर भी विस्तृत चर्चा की गई,अंत में कर्मचारियों से सुझाव लिए गए और भविष्य में डायल 112 सेवा को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया,यह कार्यशाला पुलिस अधीक्षक रवि कुर्रे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजेश साहू के पर्यवेक्षण में रक्षित निरीक्षक विपुल आनंद जांगड़े द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur