पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 मार्च 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत 30 मार्च से प्रारंभ हो रहे मंडल प्रशिक्षण अभियान की तैयारियों को ले कर भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की अध्यक्षता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष राम किशुन सिंह,अम्बिकेश केसरी,विनोद हर्ष, अरुणा सिंह,मधुसुदन शुक्ला,विकास पांडेय,फुलेश्वरी सिंह,निश्चल प्रताप सिंह एवं अनिल अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया । बैठक को संबोधित करते हुए भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान संगठन की रीढ़ को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और इसे अपने व्यक्तित्व एवं संगठनात्मक दक्षता को निखारने का अवसर बनाएं। अपने संबोधन में ललन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक विस्तार और सफलता कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण पर आधारित है। उन्होंने मंडल स्तर तक मजबूत और सक्रिय टीम तैयार करने पर जोर दिया। भाजपा महामंत्री विनोद हर्ष ने मंडल प्रशिक्षण अभियान के कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि प्रशिक्षण कार्यशालाएं कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, नीतियों और कार्यशैली से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से सफल बनाने का आह्वान किया । वहीं मधुसूदन शुक्ला ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 9 अप्रैल को भाजपा सरगुजा के शीर्ष पुरुषों में एक पंडित रविशंकर त्रिपाठी के पुण्य तिथि पर उनके मूर्ति का अनावरण किया जाएगा ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur