Breaking News

अम्बिकापुर@नई दिशा आवासीय विद्यालय में बच्चिों को शिक्षा के प्रति किया गया जागरुक

Share


अम्बिकापुर,28 मार्च 2026 (घटती-घटना)। नवरात्रि के अवसर पर सेवा किटी द्वारा नई दिशा आवासीय विद्यालय में बालिकाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य घुमंतू एवं श्रमिक परिवारों की बच्चियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। संस्था की संस्थापिका वंदना दत्ता ने बालिकाओं को सुरक्षा और शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। ‘परवाज’ पहल के तहत बच्चियों को शिक्षित और प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बालिकाओं ने नृत्य एवं नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर सामाजिक संदेश दिया।
इस अवसर पर गायत्री अग्रवाल, नीलिमा गोयल, स्मिता तिवारी सहित संस्था की प्रभारी वर्षा उपगड़े व अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं को स्टील प्लेट, फल और मिठाई वितरित की गई। साथ ही विद्यालय परिसर में सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल निर्माण की मांग भी दोहराई गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply