Breaking News

अम्बिकापुर@बरगीडीह से ‘कैंसर मुक्त सरगुजा’ अभियान का आगाज,450 ग्रामीणों की जांच

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 मार्च 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग को कैंसर मुक्त बनाने के उद्देश्य से कैंसर मुक्त सरगुजा अभियान की शुरुआत शनिवार को लुंड्रा ब्लॉक के बरगीडीह में की गई। इस दौरान लगाए गए निःशुल्क कैंसर जांच शिविर में आसपास के 15 से अधिक गांवों के करीब 450 लोगों की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की गई। शिविर का आयोजन पुरंजय हेल्थ एंड एजुकेशन डेवलपमेंट फाउंडेशन,संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन रायपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरगीडीह के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में बीएमओ डॉ. राघवेंद्र चौबे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर की समय पर पहचान बड़ी चुनौती है, ऐसे में इस तरह की पहल सराहनीय है। वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. विवेक पटेल ने प्रारंभिक जांच और जागरूकता के महत्व पर जोर दिया। शिविर में चिन्हित गंभीर मरीजों को आगे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। साथ ही ग्रामीणों का हेल्थ डाटा भी तैयार किया गया, जिससे आगे फॉलो-अप किया जा सके।


Share

Check Also

अंबिकापुर@15 वर्षों से जर्जर पड़ी शिकारी रोड की नाली, रहवासियों ने फिर उठाई आवाज

Share नगर निगम आयुक्त से लगाई गुहार, निरीक्षण के निर्देश; बारिश में जलभराव से बढ़ी …

Leave a Reply