Breaking News

अम्बिकापुर@दर्रीपारा में 178 नशीले इंजेक्शन जब्त,महिला समेत 3 गिरफ्तार

Share


उडऩदस्ता टीम की कार्रवाई,लंबे समय से अवैध कारोबार में लिप्त बताई जा रही महिला


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,28 मार्च 2026 (घटती-घटना)। संभागीय आबकारी उडऩदस्ता टीम ने शनिवार को शहर के दर्रीपारा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 178 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दर्रीपारा निवासी शोभा कुशवाहा उर्फ गुडिय़ा अपने घर से नशीले इंजेक्शन का अवैध कारोबार कर रही है। सूचना पर टीम ने उसके घर दबिश दी। टीम को देखकर महिला झोले में इंजेक्शन लेकर भागने का प्रयास करने लगी, लेकिन उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान झोले से 178 नग नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह यह इंजेक्शन मनु श्रीवास्तव और सुंदर लाल कुर्रे से खरीदकर बेचने लाई थी। इसके बाद टीम ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आबकारी विभाग ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
पूर्व में ब्राउन शुगर का
करती थी कारोबार

आबकारी अधिकारी के अनुसार, आरोपी महिला पहले भी कई बार जेल जा चुकी है और पिछले 15-20 वर्षों से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त रही है। हाल के समय में वह ब्राउन शुगर के बजाय नशीले इंजेक्शन बेच रही थी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम : अंबिकापुर शहरी क्षेत्र में विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,17 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से सुरक्षित रखने …

Leave a Reply