Breaking News

सूरजपुर/भटगांव @एसईसीएल के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रतापपुर-जगरनाथपुर खदान में काम ठप्प

Share

सूरजपुर/भटगांव,27 मार्च 2026 (घटती-घटना)। भटगांव कोल क्षेत्र स्थित प्रतापपुर-जगरनाथपुर खदान (महान-3) में शुक्रवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला,जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खदान के मुख्य द्वार को घेरकर कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया,प्रदर्शन की वजह दो दिन पूर्व हुई वह कार्रवाई बताई जा रही है, जिसमें एसईसीएल प्रबंधन द्वारा एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पैतृक घर को तोड़ दिया गया था।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि घर तोड़ने की कार्रवाई बिना उचित वैकल्पिक व्यवस्था के की गई, जिससे प्रभावित परिवार को गंभीर नुकसान और मानसिक आघात पहुंचा है, इसी घटना के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया और खदान का संचालन पूरे दिन बाधित रहा,मौके पर पहुंचीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष शशि सिंह ने एसईसीएल प्रबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह अन्यायपूर्ण और अमानवीय है, उन्होंने कहा कि किसी परिवार के पैतृक घर को इस तरह ढहा देना केवल प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं और सम्मान पर चोट है,उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि एक परिवार की यादों और अस्मिता का सवाल है। एसईसीएल की यह कार्यशैली तानाशाही को दर्शाती है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कांग्रेस ने इस मामले में प्रशासन और प्रबंधन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि पीडि़त परिवार को न्याय नहीं मिला और उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया,तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन चक्का जाम में बदल दिया जाएगा, प्रदर्शन के दौरान एसईसीएल प्रबंधन होश में आओ जैसे नारों से पूरा खदान परिसर गूंज उठा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी ने आंदोलन को और व्यापक बना दिया,इस मौके पर पूर्व विधायक भानुप्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, विद्यासागर सिंह, नवीन जाय सवाल, त्रिभुवन सिंह, संजीव श्रीवास्तव,सुरेश अयाम, डी. राम, अविनाश साहू, गोल्डी खान और राजू आयाम सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।


Share

Check Also

सूरजपुर@ खाद-बीज की कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार,प्रभारी सचिव ने दिया सख्त निर्देश

Share सूरजपुर,27 मार्च 2026(घटती-घटना)। जिले में आगामी खरीफ सीजन को लेकर तैयारियों को गति देने …

Leave a Reply